Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

REPORT TIMES
चिड़ावा। बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का  प्रणय गुप्ता ,शालिनी गुप्ता, सरिता रोहिल्ला, मोनू मोदी के संयोजन में आयोजन किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था निदेशक अनिल गुप्ता ने किया जिसमें बच्चों ने सोलर सिस्टम, विंड एनर्जी, हाइड्रो पावर एनर्जी ,सिक्योरिटी सिस्टम, अर्थक्वेक अलार्म, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सिंचाई की  नए प्रतिरूप ,प्रदूषण आदि से संबंधित विभिन्न मॉडल्स बनाएं
विद्यार्थियों द्वारा भविष्य में वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों के उपयोग तथा संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा ग्रीन हाउस गैसों से होने वाले पर्यावरण ह्रास के बारे में प्रदर्शनी देखने वाले अभिभावकों को बताया गया व पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी मॉडल्स द्वारा जागरूक किया गया प्रधानाचार्या लता गुप्ता ने आए हुए आगंतुकों का आभार जताया  व विद्यार्थियों को ऐसे ही नवीन खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

पत्नी के लिए मोबाइल नहीं खरीद सका, सालों ने जीजा को पीट-पीट कर किया अधमरा; केस दर्ज

Report Times

रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी, पूर्व मंत्री समेत इन 5 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Report Times

झालावाड़ हादसे पर अजमेर में विरोध, युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूंका

Report Times

Leave a Comment