Report Times
latestOtherकृषिटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसूरजगढ़स्पेशल

अच्छी किस्म के बीज लगाकर बढ़ाई जा सकती है पैदावार 

REPORT TIMES
चिड़ावा। किसान जागरूकता अभियान के तहत श्री श्याम बीज भंडार, सूरजगढ़ पर किसान मेला लगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार शर्मा ने की ।  विशिष्ट अतिथि अनिल धतरवाल, कृषि विभाग के सेवानिवृत निदेशक  डॉ. सहदेव सिंह, उद्यान विभाग के कृषि अधिकारी सविता झाझड़िया थे । टाटा धान्या सीड्स के क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत ढिल्लन ने धान्या सरसों की किस्म एम जे 1 व धान्या गेंहू रील 12 की विशेषताओं पर प्रकाश डाला । धान्या गेंहू खाने में स्वादिष्ट व अधिक पैदावार के लिए लगाने की सलाह दी । रिटायर्ड कृषि अधिकारी डॉ. सहदेव सिंह ने फसल जुताई की तकनीकी के बारे में बताया व  कम पानी मे अधिक पैदावार , चमकदार दाने के लिए वेस्टर्न सरसो किंग सूमो गोल्ड लगाने की सलाह दी।
सविता झाझड़िया ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी । इफको के मकबूल अहमद ने पशु आहार व कैल्शियम के  बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। कार्यक्रम के आखिर में किसानों को लकी ड्रा के द्वारा किंग सूमो गोल्ड सरसों के 50 डेमो, 10 लेपटॉप बेग  वितरित किए । इस मौके पर सतीश धतरवाल ,  कुलदीप बलौदा, भवानी शंकर चोपड़ा , विकास शर्मा ने विचार व्यक्त किए। प्रगतिशील किसान राय सिंह को दिग्गज़ व बजरंग सिंह को धान्या बाजरा एमपी 7878 के लिए  प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Related posts

कर्नल के नाम से सेव था ISI हैंडलर का नंबर, हर 3 दिन में होती थी खुफिया चैट!

Report Times

जिला स्तरीय स्थायी समिति का गठन

Report Times

सीएम योगी से मुलाकात के बाद आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी

Report Times

Leave a Comment