Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

संकट ने घेरा है…आजा मेरे हनुमान

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया नोहरे में रामलीला के 8वें दिन लक्ष्मण पर मेघनाथ ने ब्रह्म शक्ति का प्रयोग किया। शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए।  इसके बाद रामादल में शोक की लहर दौड़ गयी। राम विकल हो उठे। इसी दौरान हनुमान सुखेन वैद्य को लंका से लाए। उनके कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने गए। लेकिन बूटी नहीं पहचानने के चलते हनुमान पूरा पर्वत ही उठा ले आते है। रास्ते में भरत दैत्य समझ हनुमान के पैर में तीर मार देते है। हनुमान पर्वत समेत जमीन पर श्रीराम कहते हुए आ गिरते है। भरत राम नाम सुन आश्चर्य में पड़ जाते है और फिर पूरी कथा हनुमान से सुनने पर भरत को पछतावा होता है और फिर हनुमान पर्वत लेकर रामदल में पहुंचते है।
पूरा वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
https://youtube.com/watch?v=qX-awb1z4VE&feature=share
जड़ीबूटी के पहुंचते ही वैद्यराज जड़ीबूटी का रस देकर लक्ष्मण की मूर्छा तोड़ते है। इसके बाद लक्ष्मण मेघनाथ के वध का प्रण करते है। रामलीला के दौरान सुख-सारण के अभिनय ने खूब हंसाया। इस दौरान सुख बने मोतीलाल और सारण बने रमेश कोटवाल ने शानदार अभिनय किया। इस दौरान सारण से हनुमान ने 100 से ज्यादा कपड़े उतरवाए। वहीं रामलीला के दौरान अपार भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को नारांतक – दधिवल संवाद, रावण वध की लीला दिखाई जाएगी।
23 फुट का रावण होगा दहन-
बुधवार को रामलीला परिषद की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। विजया दशमी पर साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा गांधीचौक, पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना, स्टेशन रोड, झुंझुनूं रोड, चुंगीनाका, सब्जीमंडी होते हुए गांधीचौक से बागर पंहुचेगी। यहां पर राम-रावण युद्ध होगा। इसके बाद 23 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Related posts

जाखल गांव का अजय कुमावत लद्दाख में शहीद

Report Times

Aaj Ka Rashifal 13 April 2024: आज समस्याओं से परेशान रहेंगे ये 7 राशि के लोग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Report Times

प्रेमिका की शादी पिता ने कहीं और तय कर दी, तो सिरफिरे प्रेमी ने किया ऐसा खौफनाक काम

Report Times

Leave a Comment