Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा का पथ संचलन

REPORT TIMES
चिड़ावा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केशव तरुण शाखा की ओर से मंगलवार को पथ संचलन निकाला गया। नगर कार्यवाह सुशील सैनी ने बताया कि नगर के सामूहिक पथ संचलन से पूर्व विभिन्न बस्तियों से संचलन निकाला जा रहा हैं। नगर प्रचारक पीयूष कुमार के नेतृत्व में पावर हाउस के पीछे शिव कॉलोनी में शाखा स्थल से पथ संचलन रवाना हुआ।
यहां से कबूतरखाना बस स्टैंड, पुरानी तहसील रोड, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल होते हुए कल्याण राय मंदिर पहुंचकर कल्याण प्रभु को सामूहिक पथ संचलन का निमंत्रण दिया। इसके बाद सेंट विवेकानंद स्कूल मैदान पहुंचकर पथ संचलन का विसर्जन किया। मुख्य पथ संचलन 9 सितंबर को होगा। इससे पूर्व 7 शाखाओं के संचलन निकलेंगे।

Related posts

ट्रिपल कैमरे वाला Moto E32s स्मार्टफोन लॉन्च, कम दाम में शानदार फीचर्स

Report Times

अरडावता में नेमीचंद बुडानिया बने निर्विरोध अध्यक्ष : सहकारी समिति के चुनाव में नरेश बराला उपाध्यक्ष निर्वाचित

Report Times

पांच लाख की लागत से बदलेगी मुक्तिधाम की काया

Report Times

Leave a Comment