Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशलहैल्थ

कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर आए थे सुर्खियों में

REPORT TIMES 

राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में सुबह 7:35 बजे ली अंतिम सांस ली।विधायक भंवरलाल शर्मा को शनिवार सुबह SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निमोनिया, किडनी में इन्फेक्शन समेत मल्टीपल दिक्कतों के चलते भर्ती कराया गया था. SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा के निर्देशन में मेडिकल बोर्ड देख-रेख कर रहा था। शनिवार को सीएम अशोक गहलोत ने शर्मा का हालचाल जानने के लिए एसएमएस अस्पताल गए थे। भंवर लाल शर्मा सरदारशहर से 7 बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

सरकार गिराने के लगे थे आरोप

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पाटलट कैंप के माने जाते थे। हालांकि, बाद में सीएम गहलोत की तारीफ कर सुर्खियों में आए थे। भंवर लाल शर्मा पर भैरोसिंह शेखावत और गहलोत सरकार को गिराने के आरोप लगे थे। गहलोत सरकार गिराने और बचाने में भंवर लाल शर्मा का अहम रोल माना गया था। चूरू जिले के सरदार शहर से कांग्रेस के विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हुआ।  निमोनिया बिगड़ने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान भंवर लाल शर्मा ने दम तोड़ दिया और अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी स्थिति के बारे में जानने के लिए शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अस्पताल पहुंचे थे।

राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी 

कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने मई 2014 को राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रीय मीडिया के लिए चर्चित चेहरा बन गए थे। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा ने राहुल गांधी और उनके सलाहकारों को जोकर कहा था। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले भंवर लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। भंवरलाल शर्मा ने राहुल गांधी को जोकर कहा था। उन्होंने कहा था कि गांधी परिवार का सदस्य होने के कारण राहुल को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी गई। वरना उन्हें कोई अनुभव नहीं है।  हालांकि, बाद में भंवर लाल शर्मा की कांग्रेस में वापसी हो गई थी। सीएम गहलोत ने भंवर लाल शर्मा के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति भी दी है।

Related posts

मालदीव और लक्षद्वीप के बीच ट्रेंड में आया राजस्थान के बांसवाड़ा शहर का ‘चाचा कोटा’ नामक गांव, आसपास है 100 से अधिक टापू

Report Times

शिक्षकों के तबादलों पर मचा बवाल शिक्षा मंत्री बोले जल्द मिलेगी खुशखबरी

Report Times

NHAI का ऐप बताएगा, किस राजमार्ग पर है सबसे कम टोल

Report Times

Leave a Comment