Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

संघ का विजयादशमी उत्सव : अतिथियों ने किया शस्त्र पूजन, सामाजिक समरसता पर दिया बल

REPORT TIMES
चिड़ावा। आर एस एस की ओर से रविवार को शहर के डालमिया खेल मैदान में विजया दशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल चंदेलिया रहे। विशिष्ट अतिथि जिला संघ चालक अनिल गुप्ता और नगर संघ चालक संदीप शर्मा थे। मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख सूर्य प्रकाश ने इस दौरान सामाजिक समरसता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के बदलाव पर नजर रखनी जरूरी है। स्वदेशी को अपनाइए और देश की उन्नति में अच्छे देशभक्त की भूमिका निभाएं। इस दौरान अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया। इससे पूर्व संघ ध्वज फहराया गया और ध्वज को स्वयंसेवकों ने प्रणाम किया। इसके बाद काव्य गीत की प्रस्तुति दी गई। सुविचार प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शहर के काफी लोगों ने हिस्सा लिया।

Related posts

ओजटू गांव में ट्यूबवैल का निर्माण शुरू, पांच ट्यूबवैल हुए मंजूर

Report Times

मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भी आया आगे

Report Times

गहलोत सरकार का महिलाओं को तोहफा, 1 अप्रैल से रोडवेज की बसों में लगेगा आधा किराया

Report Times

Leave a Comment