Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शहर में निकला आर एस एस का पथ संचलन

REPORT TIMES
चिड़ावा। आर एस एस की ओर से चिड़ावा शहर में पथ संचलन निकाला गया। डालमिया खेल मैदान से पथ संचलन रवाना हुआ। पथ संचलन स्टेशन रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड पहुंचा। यहां पर मुस्लिम समुदाय की ओर से टी एम खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इसके बाद संचलन खेतड़ी रोड पर पावर हाउस के पास की गली से होते हुए पिलानी रोड पर एसबीआई बैंक के पास से होते हुए वापस कबूतरखाना बस स्टैंड पर आकर पुरानी तहसील रोड,  विवेकानंद चौक पहुंचा, यहां पर श्री विवेकानंद मित्र परिषद की ओर से जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पथ संचलन कल्याण राय मंदिर, धाबाई जी का टेकड़ा, श्याम मंदिर के पास से होते हुए पंडित गणेशनारायण समाधि स्थल पर पहुंचकर सम्पूर्ण हुआ। आखिर में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संचलन में पांच सौ से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल हुए।

Related posts

बिसाऊ : शहीद मोसिम खान को किया सुपर्द ए खाक

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : ‘एक गोला आए तो दस गोले से जवाब दो’, पीएम मोदी बोले सीमा पर जवानों को अब दी गई है आजादी

Report Times

राष्ट्रदूत को राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ ब्रांड के रूप में सराहा गया

Report Times

Leave a Comment