Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्वागत

श्री राम राज्य रथ यात्रा का चिड़ावा में हुआ भव्य स्वागत

REPORT TIMES
चिड़ावा। अयोध्या से रवाना हुई श्री राम राज्य रथ यात्रा सिंघाना की ओर से होती हुई चिड़ावा पहुंची। शहर में खेतड़ी रोड पर अडूका फाटक के पास से रथ का प्रवेश हुआ। विहिप, आर एस एस और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। इसके बाद बाइक रैली के साथ यात्रा ने शहर में प्रवेश किया।
यहां सूरजगढ़ मोड़, खेतड़ी रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड होते हुए यात्रा डालमिया खेलकूद मैदान पहुंची। यहां दर्शनों को भीड़ उमड़ पड़ी। बगड़ दादूद्वारा पीठाधीश्वर अर्जुनदास महाराज के सानिध्य में विशेष पूजन किया।
रथ में विराजी भगवान राम जानकी के दर्शन कर लोगों ने प्रसाद लिया। यात्रा के साथ आए सभी संतों को यहां भोजन करवाया गया। इसके बाद यात्रा झुंझुनूं रोड होते हुए बगड़ रवाना हो गई।

Related posts

यूपी के इन जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश , IMD का येलो अलर्ट जारी

Report Times

राजस्थान में 2699 सरकारी बिल्डिंग को किया जाएगा धवस्त, सरकार ने जारी किया आदेश

Report Times

दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार, पहलवानों ने दिखाया दमखम, रात भर भजनों पर झूमे भक्त

Report Times

Leave a Comment