Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसम

यूपी के इन जिलों में अगले 2 दिन होगी भारी बारिश , IMD का येलो अलर्ट जारी

REPORT TIMES

देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश (Heavy Rainfall ) के कारण बुरा हाल है। आम जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अगस्त के आसपास बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इस पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान समेत ज्यादातर राज्यों में आज भी बारिश के आसार हैं। IMD के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में आज भारी बारिश होगी। कोंकण और गोवा में 20 और 21 अगस्त को बारिश होगी। वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 18 से 21 अगस्त तक मध्यम बारिश के आसार है। ओडिशा में आज से 20 अगस्त तक गरज के साथ हल्की बारिश होगी। झारखंड में 19 और 20 को, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 19 से 21 अगस्त तक कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। लो प्रेशर एरिया की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं। मानसून के ट्रफ रेखा से ऊपर जाने की स्थिति में बारिश की संभावना बनेगी। यूपी में अगले 2-3 दिनों तक बादल जमकर बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में 19 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 इसी तरह का मौसम रहेगा। इन जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर , बरेली, पीलीभीत, बाराबंकी, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, तो वहीं बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Related posts

विद्युत रख रखाव के कार्य को करते समय शट् डाउन लेवें विद्युत कर्मचारी – जिला कलक्टर झुंझुनूं

Report Times

चिड़ावा उपखंड प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : अवैध खनन के लिए लाई गई विस्फोटक सामग्री, पत्थरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त

Report Times

मानवता शर्मसार! खेत में घुसा बछड़ा तो दी सजा, ट्रैक्टर में बांधकर घसीटा

Report Times

Leave a Comment