Report Times
latestOtherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

दस लाख की चोरी : शादी में गया था परिवार, वारदात स्थल पर मिला सरिया और छेनी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की सुलताना रोड पर रेलवे फाटक के पास गोकुल कॉलोनी चोरी की बड़ी वारदात हो गई। परिवार के लोग घर लॉक कर एक शादी में गए हुए थे। पीछे से सुने पड़े मकान में चोर घुसे और करीब दस लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए।  मिली जानकारी के अनुसार चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसे थे और वारदात को अंजाम दिया। ये घर खेमू की ढाणी हाल चिड़ावा निवासी और देवलवास (बुहाना) में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत परमानंद शर्मा का है। शर्मा परिवार चार नवंबर  को पत्नी शकुंतला और परिजनों के साथ शादी में भिवाड़ी गया हुआ था।
पुत्रवधु भी विवाह में गई हुई थी। पीछे से घर पर ताला लटका हुआ था। घर का मुखिया जब वापस लौटा तो अंदर के कमरों और हॉल के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर से सोने का हार, टीका, शीशफुल, चैन, कानों के बाला, चार टोपस, चार अंगुठी, पाजेब, चांदी के सिक्के और करीब 50-60 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। घर में सामान बिखरा देख पीड़ित शर्मा ने पुलिस को इतला दी।
पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने जिस हथोड़े और छेनी से कमरों और अलमारी के ताले तोड़े थे, वो वे मौके पर ही छोड़ गए। घर की दीवारों पर पैरों के निशान भी मिले है। अब पुलिस ने यहां से फिंगर प्रिंट उठवाएं है और जांच में जुट गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के CM नायब सैनी के बीच फोन पर हुई बात, यमुना जल बंटवारे पर बनी सहमति

Report Times

ऑयली स्किन से निजात पानी है तो अपनाएं यह उपाय

Report Times

भीलवाड़ा में गरमाया माहौल, राम रेवाड़ी जुलूस के दौरान पथराव से तनाव की स्थिति, पुलिस मुस्तैद

Report Times

Leave a Comment