Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

जोधपुर: हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन के घर 10 करोड़ की चोरी, नींद की गोलियां देकर नकदी-ज्वैलरी लेकर भागे नौकर

REPORT TIMES

जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के घर में 10 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। घर में काम करने वाले चार नौकर ने व्यवसायी और उनके परिवार को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। इसके बाद नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि नौकरों ने फ्राइड राइस में नींद की गोलियां मिलाई थीं। व्यवसायी ने हाथ में करीब एक करोड़ रुपए की अंगूठी पहनी थी उसे भी वे निकालकर ले गए।

बेटी ने पापा के बिजनेस पार्टनर को दी जानकारी

गोल्फ कोर्स में रहने वाले बिजनेसमैन अशोक चोपड़ा की बासनी क्षेत्र में फैक्ट्री है। उनकी छोटी बेटी अंकिता ने पिता के बिजनेस पार्टनर केके विश्नोई को चोरी की जानकारी दी। उन्होंने एयरफोर्स थाना पुलिस को फोन किया तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, नौकरों ने पहले चोपड़ा और बेटी लवीना को, उसके बाद ड्राइवरों को खाने में नींद की गोलियां दी। वहीं चोपड़ा की मां और सात साल के पोते दोहिते को बेहोश नहीं किया।

महिला नौकर भी शामिल

पुलिस के अनुसार, परिवार के चार लोगों को बेहोश करके नौकर घर में रखी ज्वेलरी और केश लेकर फरार हो गए। जाते समय वे अपने साथ अशोक चोपड़ा की कार भी ले गए। चारों नौकर नेपाली हैं। इसमें एक महिला नौकर भी शामिल है जो पिछले चार साल से परिवार के यहां काम कर रही थी। उसे चोपड़ा की मां की देखभाल के लिए रखा गया था। बाकी के नौकरों को दो महीने पहले ही काम पर रखा गया था।

नागौर में मिली कार

पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एहतियातन शहर की नाकेबंद कराई है। व्यवसायी अशोक चोपड़ा और उनकी बेटी को सुबह 11 बजे होश आया। जबकि दोनों ड्राइवर अब भी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी पुलिस की रडार पर हैं। बिजनेसमैन की कार नागौर के कुचामन में मिली है।

लूट के बाद की पार्टी

पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद नौकरों ने बीयर पी और चिकन खाया। उन्होंने घर में लगे कैमरों को तोड़ दिया। आरोपी परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन अपने साथ ले गए और उन्हें रास्ते में फेंक दिया। उनके द्वारा दी गई आईडी फर्जी है। पुलिस का कहना है कि घर से क्या-क्या चोरी हुआ है इसका पता बिजनेसमैन की पत्नी के वापस लौटने पर चलेगा जो कोलकता गई हुई हैं।

Related posts

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पीए पालक का जूस

Report Times

चिड़ावा में नानी बाई को मायरो कथा का शुभारंभ;

Report Times

साहित्य का महाकुम्भ शुरु गुलाबी शहर पहुंचे गीतकार- साहित्यकार जावेद अख्तर

Report Times

Leave a Comment