Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

भाजपा ने गुजरात में किया 160 उम्मीदवारों का ऐलान, क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी को भी टिकट; पूरी लिस्ट

REPORT TIMES 

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है। पीएम मोदी की अगुआई में केंद्रीय समिति की ओर से मुहर के बाद 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के 8 दिग्गज नेताओं ने एक दिन पहले ही स्वेच्छा से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था तो सूची में इसका असर साफ दिखा। पार्टी ने अब तक 91 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें 84 उन सीटों के हैं, जहां पहले फेज में 1 दिसंबर को मतदान होना है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को  घाटलोढिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मांडवी से अनिरुद्ध भाई को टिकट दिया गया है तो हाल ही में पुल हादसा देखने वाले मोरबी से कांतिलाल पर भरोसा जताया गया है। अंजार से त्रिकम भाई और गांधीधाम से मालती बेन को प्रत्याशी बनाया गया है। जाम नगर नॉर्थ से रविंद्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा को टिकट दिया गया है। जामनगर ग्रामीण से राघव जी को उतारा गया है।

राजकोट से उदयभाई को टिकट दिया गया है। पोरबंदर से भाजपा ने बाबू भाई पोखरिया पर भरोसा जताया है। भरुच से रमेश भाई मिस्त्री को प्रत्याशी चुना गया है। जैतपुर से जयेश भाई को टिकट दिया गया है।

गुजरात में करीब 5 करोड़ मतदाता 1 और 5 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जो 8 दिसंबर को मतगणना के साथ सामने आएगा। गुजरात में भाजपा 27 सालों से सत्ता में है और लगातार सतवीं बार चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी भाजपा से सत्ता छीनने का प्रयास कर रही है। हालांकि, हाल में आए अधिकतर सर्वे में भाजपा को जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

Related posts

पानी के बहाव में फंसी तहसीलदार की गाड़ी, सवार थे 6 अधिकारी; बड़ा हादसा टला

Report Times

फिर बेहोश हुईं IAS पूजा सिंघल, ब्‍लड प्रेशर बढ़ने से बिगड़ी तबीयत; आनन-फानन में बुलाए डॉक्‍टर

Report Times

Leave a Comment