Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पीयूष का आईजीएमसीआरसी में चयन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया के दोहिते पीयूष शर्मा का एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। पीयूष को पुडुचेरी की आईजीएमसीआरसी कॉलेज आवंटित हुई है। पीयूष ने वहां ज्वाइन कर लिया है। आपको बता दें की पीयूष साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की सुपुत्री सुनीता – रोशन कुमार शर्मा का सुपुत्र है। पीयूष ने अपने दादा – दादी रामनारायण – वीणा देवी, नाना – नानी ओमप्रकाश – गंगा पचरंगिया को अपना प्रेरणास्रोत बताया।
उसने बताया कि बचपन से ही बड़े बुजुर्गों का सानिध्य और आशीर्वाद उनके काम आया है। वे अब मन लगाकर एमबीबीएस क्लियर करेंगे। उनका सपना डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है। उसकी सफलता पर प्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, दिलीप शर्मा, यशवंत, शुभम, योगेश्वर, रवि भारतीय, रोहिताश्व महला, संजय दाधीच, सौरभ चौरसिया सहित काफी लोगों ने पीयूष को बधाई दी है।

Related posts

IPL 2025 के लिए भारत वापस नहीं आएगा ये विदेशी खिलाड़ी, देश छोड़ते ही लिया बड़ा फैसला!

Report Times

सचिन पायलट ने बताया आखिर किस कंफ्यूजन में है भजनलाल सरकार?

Report Times

चिड़ावा की लोहिया स्कूल वाणिज्य परिणाम में टॉप पर

Report Times

Leave a Comment