Report Times
latestOtherआक्रोशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपिलानीराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का गांवों में हुआ स्वागत

REPORT TIMES 
चिड़ावा। पिलानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन‌ आक्रोश यात्रा तीसरे दिन  यात्रा संयोजक दिलीप स्वामी के नेतृत्व में घण्डावा से शुरू होकर बिगोदना पहुंची। वहां स्वागत के बाद ब्राह्मणों की ढाणी, देवरोड़,  भोबिया-ढक्करवाला, जीणी होते हुए काजड़ा पहुंची। सभी स्थानों पर यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष पवन मावण्डिया, पिलानी विधानसभा के प्रभारी नरेश शर्मा, विस्तारक कृष्ण कुमार गुर्जर, जिला महामंत्री राजेश दहिया,
भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री संदीप पारीक, जिला मंत्री रिशाल कंवर, महिला मोर्चा की जिला मंत्री मंजू कुल्हरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, नगर महामंत्री रविकांत शर्मा, जिला प्रवक्ता राकेश पाटन, एसी मोर्चा के मनोज आलड़िया, यात्रा के स्वागत अध्यक्ष मुकेश जलिंद्रा, डुलानिया  मंडल के अध्यक्ष होशियार शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र नेहरा, चिड़ावा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास स्वामी, सुरेंद्र हरिपुरा आदि ने संबोधित करते हुए कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों से मुकर गई है। जनता से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पानी, बिजली, सड़क के लिए किए क्या ऐलान

Report Times

एमपी के भोपाल में फिर फटा विधायक पांचीलाल का कुर्ता, आदिवासी न्याय यात्रा रोकने पर हंगामा

Report Times

श्रीलंका में राजनीतिक हालात एक बाद फिर बिगड़ गया

Report Times

Leave a Comment