Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलस्वागत

महिला सामाजिक संगठनों ने किया पालिकाध्यक्ष का सम्मान

REPORT TIMES 

चिड़ावा.चुंगी नांका स्थित श्रीकृष्णा ग्रेटर फार्म हाउस में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम करवाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी सुरेश शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि सीआई इंद्रप्रकाश यादव, रणजीत सेवदा पिलानी थे। जिसमें अलग-अलग संगठनों की महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष सैनी को माला पहनाकर, शॉल औढ़ाकर, तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में निकिता थालौर, स्वाति गुप्ता, आबिदा खान ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि चिड़ावा महोत्सव में हुए बालिका शिक्षा, महिला उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों से लोगों को काफी पे्ररणा मिली। इस मौके पर पूनम अग्रवाल, श्यामा गुप्ता, सविता हजारिका, किरण अरोड़ा, कृष्णा अग्रवाल, ऊषा शर्मा, आंचल भगेरिया, सुधा सिद्धड़, नीतू खंडेलिया, नीतू शर्मा, पार्षद मोनिका पारीक, मिंटू चरणसिंह, विमला, सविता भगासरा, मीना देवी, अस्मिता गुप्ता, बिंदू जांगिड़, शिल्पा गुप्ता, अरुणा वैद्य, अनिता मोदी, रेखा पांडे, सुमन सोनी, सुनीता खंडेलिया, पूजा, रेखा हिम्मतरामका, सोना चेतीवाल, मीनू लाठ, सुनीता झुंझुनूवाला, सुनीता शाह, अनिता जांगिड़ आदि मौजूद थे।

Related posts

भूकंप से दहला राजस्थान और गुजरात, 3.8 की तीव्रता से हिली धरती, जानें कहां था केंद्र

Report Times

आने वाला है राजस्थान बोर्ड का टाइम टेबल, जानें कब से होगी परीक्षा

Report Times

ऐसे बदमाशों को पीट-पीटकर मार देना चाहिए… ट्रैक्टर कांड पर बोले गहलोत के मंत्री खाचरियावास

Report Times

Leave a Comment