Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

आने वाला है राजस्थान बोर्ड का टाइम टेबल, जानें कब से होगी परीक्षा

REPORT TIMES 

राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का डिटेल्ट टाइम टेबल जारी होने वाला है. बता दें कि बोर्ड की तरफ से टेंटेटिव डेटशीट जारी हो गई है. राजस्थान बोर्ड के छात्र अब कमर कस लें. राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए डेटशीट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी. राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी टेंटेटिव डेटशीट के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया जाना है.

Rajasthan Board टेंटेटिव टाइम टेबल

राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी टेंटेटिव टाइम टेबल के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक दिन में एक ही शिप्ट में आयोजित की जा सकती है. परीक्षाएं सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगी और 11 बजकर 45 मिनट तक चलेंगी. हर दिन परीक्षाएं 3 घंटे 15 मिनट की होंगी. इसमें 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा. संपूर्ण राजस्थान बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कार्यक्रम अभी तक प्रकाशित नहीं हुआ है. बोर्ड ने केवल शुरुआत और अंतिम तारीखों की घोषणा की है. दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 24 दिनों तक चलेंगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

कई राज्यों में डेटशीट जारी

इस बार बोर्ड परीक्षाएं ज्यादातर फरवरी माह में शुरू हो रही हैं. बिहार, यूपी, झारखंड, कर्नाटक जैसे राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो गई है. वहीं, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी हो गई है. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएगी. CBSE Board 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी. संबंधित राज्य के बोर्ड वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं.

Related posts

राजस्थान : जुलाई माह में शुरू होंगी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं

Report Times

13 दिन पहले ही गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कंफर्म कर दिया था तलाक

Report Times

सनी देओल के साथ ऐश्वर्या राय की लीक हो गई थीं फोटोज

Report Times

Leave a Comment