Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपंचायत समितिराजनीतिस्पेशल

सारी ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए मतदान के लिए नहीं आए पंच

REPORT TIMES

चिड़ावा। ग्राम पंचायत सारी में सरपंच उम्मेद सिंह बराला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत भवन में एसडीएम संदीप चौधरी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय खेदड़, विकास अधिकारी रणसिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी श्यामलाल सैनी मौजूद रहे ।

इस दौरान निर्धारित समय तक कोई पंच बैठक में नहीं पहुंचा, केवल सरपंच बराला ही बैठक में पहुंचे। ऐसे में सरपंच के खिलाफ लाया प्रस्ताव गिर गया। पांच जनवरी को लिखित में सारी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया था। सीईओ चौधरी ने 25 जनवरी को प्रस्ताव पर चर्चा करने और मतदान के आदेश दिए थे। सरपंच बराला के पद पर बने रहने पर समर्थकों और साथी सरपंचों ने खुशी मनाई।

Related posts

मणिपुर: उग्रवादियों के 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, 13 लोगों की मौत

Report Times

चिड़ावा सहकारी समिति के चुनाव : मुकेश सैनी बने अध्यक्ष, प्रदीप बने उपाध्यक्ष, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी परिवार का फिर कब्जा

Report Times

फर्जी कागजात से पहले बनाते भारतीय, फिर महिलाओं को भेजते विदेश, यूं चल रहा था ह्यूयूमन ट्रैफिकिंग का खेल

Report Times

Leave a Comment