Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधौलपुरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘पौने दो आंख वाले बाबा हैं रामदेव, जनता को बेवकूफ बना रहे’- गहलोत के विधायक

REPORT TIMES 

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को बाबा रामदेव छाए रहे जहां धौलपुर के बाड़ी से आने वाले कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा योग गुरू बाबा रामदेव को लेकर शब्दों की मर्यादा भूल गए. मलिंगा ने विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पौने दो आंख वाला 30 रुपए में डीजल-पेट्रोल बेचने का दावा करता था, अब ​कहां है? विधायक ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि ‘क्या आप ही भगवान के भक्त हैं, और कोई नहीं है, क्या आपने कोई भगवान को खरीद रखा है, केवल आप ही पूजा-पाठ करते हैं क्या? पूजा-पाठ हम भी करते हैं. वहीं मलिंगा ने रामदेव पर निशाना साधते हुए 30 रुपए में पेट्रोल और डीजल देने वाले बयान भी कटाक्ष किया. इस दौरान विधानसभा में स्पीकर की गैरमौजूदगी में सभापति कांग्रेस विधायक थे.

रामदेव पर विधायक के बिगड़े बोल

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपने संबोधन के दौरान बाबा रामदेव के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि एक वो ‘पौने दो आंख वाला बाबा’ था, जो 30 रुपए में पेट्रोल-डीजल बेचने का दावा करता था, अब उस बाबा का पता नहीं है कहां गया? विधायक ने कहा कि खुद की आंख का इलाज नहीं हुआ और पूरी जनता को बेवकूफ बना रहा है कि आप ऐसे योग करो, ऐसे पेट फुलाओ, यह करो. विधायक ने रामदेव के सहारे बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन बीजेपी वालों ने ऐसे लोगों का पूरा जाल बिछा रखा है, कभी ये कोई बाबा को ले आएंगे वो कोई ड्रामा करेगा और कभी गाय और भगवान के नाम पर राजनीति करेंगे.

बीजेपी को भी जमकर घेरा

मलिंगा ने आगे बहस के दौरान कहा कि ‘क्या आप ही (बीजेपी) भगवान के भक्त हैं, और कोई नहीं है, आपके कोई भगवान को खरीद रखा है क्या, केवल आप ही पूजा-पाठ करते हैं क्या? पूजा-पाठ हम भी करते हैं. विधायक ने कहा कि आपके दल में रहेगा तो वह हिंदू और दूसरे दल में है तो मुस्लिम हो जाएगा और दूसरी पार्टी वाला हिंदू नहीं है? मलिंगा बोले कि बीजेपी ने क्या भगवान और हिंदू का ठेका ले रखा है? क्या कोई टेंडर ले रखा है क्या, बीजेपी में रहेगा वही हिंदू है, हमें आपसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है क्या?

Related posts

CM बनने के बाद फडणवीस का पहला दिल्ली दौरा

Report Times

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पीएम और राष्ट्रपति से की मुलाकात, जानें क‍िन मुद्दों पर हुई चर्चा

Report Times

अगर रिजर्वेशन है और ट्रेन छूट जाए तो क्या पैसे मिलेंगे

Report Times

Leave a Comment