Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थराजनीतिराजस्थानस्पेशल

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना :  शत प्रतिशत परिवारों के पंजीकरण के लिए लगाए शिविर

REPORT TIMES
चिड़ावा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना में शत प्रतिशत परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर शिविर लगाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ.सुमनलता कटेवा ने बताया कि शिविरों में शत प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। हरेक वंचित परिवार को इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से शिविरों में पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील भी की।
यहां हो रहा पंजीकरण
शहर में नौ स्थानों पर पंजीकरण कार्य किया जा रहा है। शहर की राजकला राजकीय बालिका उमावि, राजकीय प्रावि रेलवे स्टेशन, सामुदायिक भवन, चौधरी कॉलोनी के सामुदायिक गेस्ट हाउस, भगीनिया जोहड़ श्योराण फार्म हाउस, श्योराण गेस्ट हाउस, शिवप्रसाद-सूरजमल संस्कृत राजकीय बालिका मावि, नगरपालिका परिसर में शिविर लगाए गए हैं। जिसमें योजना से वंचित परिवारों को जोड़ा जाएगा।

Related posts

JEE Advanced: लोहियम कैरियर इंस्टीट्यूट के चार विद्यार्थी जे ई ई एडवांस में सफल

Report Times

ग्वालियर: दोस्ती शर्मसार! चलती कार में छात्रा के साथ दोस्त ने ही कराया दुष्कर्म

Report Times

अब चिट्ठी-पत्री तक सीमित नहीं रहेंगे पोस्ट ऑफिस, विदेश जाने वालों को मिलेगी ये सुविधा

Report Times

Leave a Comment