Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममंड्रेलास्पेशल

पदयात्रियों का जत्था खाटू धाम के लिए हुआ रवाना:हाथों में निशान लेकर निकले भक्त,1 मार्च को पहुंचेंगे बाबा के दरबार

REPORT TIMES 
मंड्रेला। फाल्गुन माह में बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की टोलिया रवाना होनी शुरू हो गई है। जिलेभर से बाबा श्याम के भक्त हाथों में झंडे लेकर श्याम के जयकारे लगाते हुए व अबीर गुलाल से होली खेलते हुए जा रहे हैं। शुक्रवार को मंड्रेला के पुराने बस स्टैंड स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम निशान पदयात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं का जत्था खाटू स्थित श्री श्याम धाम के लिए रवाना हुआ।पैदल यात्रियों का जत्था खाटूश्याम के लिए धूमधाम से रथ और गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा करते हुए बाबा श्याम के भजनों की धुन पर नाचते गाते कस्बे के मुख्य मार्गो से रवाना हुआ है
जो 1 मार्च को बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर निशान अर्पण कर दर्शन करेंगे।पैदल यात्रियों में श्याम सुंदर पोलीवाल,प्रमोद चोखानी, संजय सोनी,सुभम जोशी,विनय रूंगटा,कुलदीप सैन,संजय वालिया,बबलू सिंघानची,शंकरलाल सोनी,मुरारी जांगिड़, तनिष्क सोनी,विनीत कुमार टैलर,नितिन जांगिड़,लालजी चौहान,सचिन शर्मा,पवन भांबू,दिनेश रूंगटा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल है।

Related posts

भाई ने पी रखी है क्या… सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का Video हुआ वायरल

Report Times

फसलों में किट प्रबंधन से बढ़ाई जा सकती है पैदावार : किसान गोष्ठी में नैनो यूरिया के उपयोग और फायदे की कृषि विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Report Times

‘युवाओं को मौका दें नहीं तो ये धक्का मारकर कब्जा कर लेंगे’, पायलट की सभा में बोले गहलोत के मंत्री

Report Times

Leave a Comment