Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मभरतपुरराजनीतिराजस्थानस्पेशलहरियाणा

जिंदा जलाए गए जुनैद-नासिर के गांव पहुंचे CM गहलोत, पत्नी-बच्चों को कैश और FD की मदद

REPORT TIMES 

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के 2 मुस्लिम युवकों को हरियाणा के लोहारू में जिंदा जलाने के मामले में करीब दो हफ्तों बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घाटमीका गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. गहलोत ने इस दौरान नासिर और जुनैद के परिवार की आर्थिक मदद करते हुए नासिर की पत्नी और एक गोद ली बच्ची को 1-1 लाख रुपए कैश और 4-4 लाख की एफडी करवाने की घोषणा की. वहीं जुनैद की पत्नी और 6 बच्चों के लिए हर एक को 1-1 लाख कैश और 4-4 लाख की एफडी करवाने का ऐलान किया. इस हिसाब से नासिर के परिवार को 10 लाख और जुनैद के परिवार को 35 लाख की आर्थिक मदद सरकार की ओर से दी गई है. बता दें कि घाटमीका गांव में बने हेलिपैड के पास ही टैन्ट में मुख्यमंत्री गहलोत ने नासिर और जुनैद के घर के सदस्यों मुलाकात की.मालूम हो कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार गहलोत के पीड़ित परिजनों से मुलाकात नहीं करने पर निशाना साध रहे थे. हालांकि गहलोत ने पीड़ित परिवारों और एक राजनीतिक दल के साथ जयपुर में मुलाकात की थी. वहीं गुरुवार को गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री विश्वेंद्र सिंह, सीएस उषा शर्मा, एडीजी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे.

मृतकों के बच्चों से मिले गहलोत

वहीं इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने टेन्ट में ही नासिर और जुनैद के बच्चों से भी मुलाकात की. दरअसल भरतपुर के इस इलाके में पिछले दो दिन से इंटरनेट बंद है और जुनैद और नासिर के परिजनों से मिलने के लिए सीएम अशोक गहलोत के पहुंचने पर घाटमीका गांव के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया. वहीं किसी को भी गांव के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. इसके साथ ही हेलिपैड के पास ही एक सभा स्थल बनाया गया जहां सीएम गहलोत जुनैद और नासिर के परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों से मिले. इस दौरान कामां विधायक जाहिदा खान भी वहां मौजूद रही.

ओवैसी ने साधा था निशाना

बता दें कि भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना इलाके के घाटमीका गांव के रहने वाले नासिर और जुनैद की हरियाणा में हत्या के बाद से लगातार इस मसले पर राजनीति गरमाई हुई है. वहीं बीते दिनों टोंक में एक जनसभा के दौरान एआईएमआईएम के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा था कि मैं इतनी दूर से घाटमीका आ गया लेकिन सीएम अशोक गहलोत जयपुर से भरतपुर तक नहीं आ पाए. ओवैसी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस को अपने हिंदू वोट कटने का डर लगता है.

Related posts

राजस्थान में भजन लाल सरकार की पहली राजनितिक नियुक्ति, ओंकार सिंह लखावत को बनाया धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष

Report Times

पुलवामा में फिर से सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला 1 जवान शहीद

Report Times

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी गहलोत सरकार, CM गिरदावरी करने के दिए निर्देश

Report Times

Leave a Comment