Report Times
latestOtherअरुणाचल प्रदेशअसमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिस्पेशल

अमित शाह की पहल से सुलझा अरुणाचल-असम सीमा विवाद, दोनों को मिली बराबर जमीन

REPORT TIMES 

नई दिल्ली. गृहमंत्रालय की पहल पर सालों से चला आ रहा अरुणाचल प्रदेश और असम सीमा विवाद आखिरकार खत्म हुआ है. दोनों राज्यों की सीमा पर 123 गांवों पर विवाद दशकों से चला आ रहा था. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों की ओर से साइन करके समझौता किया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद इस मीटिंग में शामिल हुए हैं.

बता दें कि इन दोनों राज्यों के बीच 123 गांवों पर विवाद की स्थिति बनी हुई थी. इनमें से 36 गांवों पर पहले ही समझौता किया जा चुका था. लेकिन अभी भी 87 गांव विवादित श्रेणी में फंसे हुए थे. गुरुवार को इन 87 गांवो पर भी फैसला किया गया है.जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों को बराबर-बराबर जमीन का हिस्सा दिया गया है. बता दें कि यह विवाद पिछले 50 सालों से चला आ रहा है, और मामला कोर्ट में भी लंबित है. लेकिन इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पहल की है जिसके बाद कोर्ट के बाहर ही इसे सुलझाया गया है.

Related posts

सवाल के बदले रिश्वत मामले में कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, भाजपा सांसद समेत कई पर किया मुकदमा

Report Times

नेक काम : चिड़ावा नागरिक सम्मेलन भूखण्ड श्री हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास को सौंपी

Report Times

झुंझुनूं : पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधियों का झुंझुनूं दौरा

Report Times

Leave a Comment