Report Times
latestOtherआक्रोशआरोपकरियरकर्नाटकटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

कांग्रेस ने किया बजरंगबली का अपमान, भगवान राम को कर रखा था ताले में कैद- अमित शाह

REPORT TIMES 

कर्नाटक चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है. इस बीच शनिवार को बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अथानी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. साथ ही साथ बजरंगबली के मुद्दे को लेकर विपक्षी पार्टी पर सीधा निशाना साधा है. गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने कई सालों तक भगवान राम को ताले में बंद कर रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलांयास कर भगवान राम के भक्तों का सपना पूरा किया.अमित शाह का कहना है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंगबली का अपमान किया. इसके अलावा उनका एक बड़ा नेता बोलता है कि बजरंगबली की जन्मतिथि क्या है, आपके पास सर्टिफिकेट है? राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है क्योंकि उन्हें त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है. यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसने PFI पर बैन लगाया. हमारी ही पार्टी ने जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं. डबल इंजन सरकार ने आमजन के हित में किया काम है.

अमित शाह ने राहुल गांधी को सावरकर पर भी जमकर कोसा. उनका कहना था कि कांग्रेस लगातार सावरकर का अपमान कर रही है. वो इतिहास को जानती नहीं है. यहां तक कि राहुल गांधी दस जन्म जितना जिंदा रहेंगे तो भी सावरकर के बलिदान के 10वें हिस्से को भी नहीं जान पाएंगे. शाह ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 13 मई को बहुमत साबित करने जा रही है.

कांग्रेस अपने स्वार्थ पूरा करने में लगी रहती है- अमित शाह

बीजेपी नेता ने आमजन से मांग करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए वोट करें. उनकी पार्टी उत्तर कर्नाटक को राज्य का सबसे विकसित हिस्सा बनाने के लिए पूरी तरह कोशिश करेगी. यहां कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया है. जब-जब सत्ता में आए तो उन्होंने किसानों पर लाठियां और गोलियां चलवाईं. इस पार्टी ने विकास के बारे में कभी नहीं सोचा बल्कि अपने स्वार्थों को पूरा करने में लगी रही है, लेकिन आज हमारी डबल इंजन की सरकार हर साल 10,000 रुपया किसानों के अकाउंट में भेज रही है.

Related posts

मजनूं कंट्रोल में रहें! अब लड़कियों को छेड़ा तो राजस्थान में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Report Times

BCCI ने चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर को दिया बड़ा तोहफा, इतने समय के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Report Times

ccccc

Report Times

Leave a Comment