Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

चिड़ावा में पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में नंदीशाला में गौवंश को खिलाए फल और सब्जी

REPORT TIMES

चिड़ावा.कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत नंदीशाला में गोवंश को फल और हरी सब्जियां खिलाई गई। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोवंश को 720 किलो फल और हरी सब्जियों खिलाई।

बाद में नंदीशाला परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। जिसकी सार-संभाल की जिम्मेदारी बांटी गई। पालिकाध्यक्ष सैनी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित करने की बात भी कही। इस अवसर पर सत्यपाल जांगिड़, रामजीलाल सांखला, अभिषेक पारीक, पुनीत लाटा, शीशराम सैनी बिल्लू, रामविलास सांखला, प्रदीप रावणा, महेश हिम्मतरामका, श्रीराम सैनी, गफुर मनियार, निखिल चौधरी,रामधन, महेश चंदेलिया, संदीप चौधरी, भंवरलाल, रसीद, मोंटू पारीक आदि उपस्थित थे।

Related posts

बस स्टैंड के पास हथियार लेकर घूम रहा था, हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका

Report Times

Crew Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई करीना कपूर की फिल्म, जानें अब तक का कलेक्शन

Report Times

जज कैश कांड की जांच तेज, कमेटी ने दर्ज किया पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का बयान

Report Times

Leave a Comment