Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशलहरियाणा

पहलवानों को मिला हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का समर्थन, बोले- पूरी तरह खिलाड़ियों के साथ

REPORT TIMES 

देश के नामी पहलवान पिछले कई दिनों ने से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. उनकी मांग है कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी. दरअसल बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसी के खिलाफ पहलवान धरने पर बैठे हैं. इस बीच अब इन पहलवानों को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का साथ मिला है. खेल मंत्री ने पहलवानों को समर्थन जताते हुए कहा है कि वह भी खुद भी खेल मंत्री रहे हैं और ऐसे में वह पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हैं. अनिल विज ने कहा कि इस पूरे मामले को उच्च स्तर पर टेकओवर कर लिया गया है. उन्होंने ये भी बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इस मामले में केंद्र से बात करेंगे.

सुप्रीम केर्ट से मिला था झटका

बता दें, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से पहलवानों को बड़ा झटका मिला था. सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की ओर से दाखिल याचिका का निपटारा करते हुए कहा था कि पहलवानों ने याचिका एफआईआर दर्ज करने के लिए दाखिल की थी और एफआईआर दर्ज हो चुकी है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया था. इसमें उन्होंने कहा था कि सुप्रीन कोर्ट ने अपना फैसला दिया है. उन्होंने पहलवानों से अपील की थी कि मामले की जांच होने दें, जांच के बाद जो भी दोषी साबित होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी.बता दें, जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवान बृजभूषण सिंह के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. इससे पहले पहलवानों ने मेडल वापसी की बात तक कह दी थी. महिला पहलवान ने गुरुवार को ऐलान किया था कि धरने में शामिल सभी पहलवानों ने अपने मेडसल वापस करने का फैसला लिया है.

Related posts

Rajasthan PTET 2023 परीक्षा मई में, जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

Report Times

चिड़ावा के पास श्योपुरा में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नाबालिग का अपहरण, पुलिस कर रही अपहरणकर्ताओं की तलाश

Report Times

शिवनगरी के शिवालय : यहां करें रुद्र संग रुद्रावतार के दर्शन

Report Times

Leave a Comment