Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

बस स्टैंड के पास हथियार लेकर घूम रहा था, हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका

reporttimes

सीकर की रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के मामले में पांच साल जेल में भी रह चुका है। आरोपी आज शाम इलाके में बस स्टैंड के पास हथियार लेकर घूम रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा और पांच जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर गंगापुरा बस स्टैण्ड के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। जानकारी मिलने पर थानाधिकारी उमाशंकर सहित छह सदस्यीय टीम ने रामलाल उर्फ रामा पुत्र ठाकरमल माली निवासी गंगापुरा को दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी युवक ने अपनी पैंट में एक देसी रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस को छिपा रखा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार को जब्त किया है।

Related posts

भजनों और नृत्य नाटिकाओं ने खूब लुभाया और झुमाया

Report Times

RBSE 10thTopper: बूंदी की निधि जैन टॉपर, 600 में से मिले 598 अंक, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई

Report Times

राहुल की यात्रा का असर, कांग्रेस MLA ने शुरू की ‘पदयात्रा’, 20 दिन में चलेंगे 300 किलोमीटर पैदल

Report Times

Leave a Comment