Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुम्बईस्पेशल

सचिन तेंदुलकर ने साइबर सेल में दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, ये लगाए आरोप

REPORT TIMES 

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में इंटरनेट पर चल रहे फेक विज्ञापनों में उनका नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल होने को लेकर मामला दर्ज कराया है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके नाम, इमेज और आवाज का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी की जा रही है. इतना ही नहीं, यह फेक विज्ञापन यह भी दावा कर रहे हैं कि उनका प्रोडक्ट खरीदने पर सचिन तेंदुलकर की साइन की हुई टी-शर्ट भी मिलेगी. सचिन तेंदुलकर की शिकायत के बाद मुंबई पुलिसकी साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक तेंदुलकर के निजी सहायक ने मामला दर्ज कराया है.

शिकायत के मुताबिक पांच मई को फेसबुक पर एक ऑयल कंपनी का एड देखा, जिसमें ऑयल कंपनी ने तेंदुलकर की फोटो का इस्तेमाल किया था साथ ही विज्ञापन में नीचे लिखा हुआ था कि प्रोडक्ट को खुद सचिन तेंदुलकर ने रिकमेंड किया है. तेंदुलकर के निजी सहायक की शिकायत के मुताबिक ऐसे ही एड इंस्टाग्राम पर भी देखे गए हैं.मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली शिकायत के आधार पर सचिन तेंदुलकर ऐसे किसी भी प्रोडक्ट को सपोर्ट नहीं करते हैं. इस विज्ञापन में सचिन तेंदुलकर की आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है, साथ ही उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग किया जा रहा है. शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं 420, 465 और 500 के तहत मामला दर्ज किया है, इसमें धोखाधड़ी और जालसाजी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराएं शामिल हैं.

Related posts

चिड़ावा के अनिल अनमोल होंगे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित : शिक्षा में नवाचार, एक प्रवेश एक पौधा अभियान खूब सराहा गया

Report Times

2003 ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की जेल की सजा

Report Times

विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता पर विधानसभा अध्यक्ष ने दिया जवाब, कहा- विधिक राय पर होगा तत्काल निर्णय

Report Times

Leave a Comment