REPORT TIMES
चिड़ावा। न्यायालय परिसर चिड़ावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमे अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश योगेश जोशी की अध्यक्षता में आपसी सहमति और राजीनामे के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें सिविल न्यायाधीश एवम न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कुल 22 मामले और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय में कुल 151 मामलों का निस्तारण किया गया। क्लेम के मामलों में कुल 37 लाख 28 हजार 726 रुपयों की राशि के अवार्ड पारित किए गए।

बिजली बोर्ड द्वारा बकाया बिल और वीसीआर प्रकरण का निस्तारण किया गया। इस दौरान तालूका विधिक सेवा समिति के सचिव संदीप मीणा, सदस्य एडवोकेट रोबिन शर्मा, करणीसिंह शेखावत,मनोज मीणा, गौतम कोकचा, राजकुमार लाम्बा, मनीषा चौधरी, कृष्ण दाधीच, संजय गोयल,अंजू चौधरी,सुरेश गोठवाल,योगेश कुमार, रघुवीर सिंह, दिनेश सोनी, एडवोकेट अभिषेक महमिया, अनिल मान, खादिम हुसैन,विनोद डांगी, प्रशांत शर्मा, गिरधारी सोनी,लोकेश शर्मा, हेमंत महमिया, दीपक स्वामी अधिवक्तागण और पक्षकारान मौजूद रहे।
