Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजकीय अडूकिया स्कूल में अब  तीसरी आंख से होगी निगरानी 

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के जमना दास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इसी संस्था के पूर्व छात्र और प्रसिद्ध नाक ,कान ,गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिसिंह सांखला के सहयोग से सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है । जिसका औपचारिक शुभारंभ आज विद्यालय में मुख्य अतिथि डॉ. हरिसिंह सांखला ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक बनवारीलाल अरड़ावतिया ने की।  विशिष्ट अतिथि गुगन राव, संस्था प्रधान प्रदीप मोदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मेहर कटारिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, पूर्व पार्षद विद्याधर सैनी, पूर्व शिक्षक मातादीन सैनी, कांग्रेस प्रवक्ता तेज प्रकाश सोनी, संगठन महामंत्री राकेश सोनी, पूर्व पोस्टमास्टर अधीक्षक सूरजभान, पूर्व शिक्षक बनवारीलाल पिलानिया, पूर्व छात्र बाबूलाल सोलंकी, हरिसिंह, डॉ अशोक अरड़ावतिया आदि थे। कार्यक्रम में संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने डॉ सांखला के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पुण्य कार्य से विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास, अनुशासन, श्रेष्ठ प्रबंधन होगा ।
जिससे  विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी होगी । मुख्य अतिथि डॉ. हरिसिंह सांखला ने अपने विद्यार्थी जीवन के प्रसंग बताते हुए बताया कि आज मैं जिस पद पर हूं, उसका मुख्य श्रेय अडूकिया स्कूल के शिक्षक और साथियों को जाता है। शिक्षा ही वह साधन है जिसके माध्यम से आप अपने जीवन, परिवार समाज का विकास कर सकते हो और साध्य को प्राप्त कर सकते हो।  कार्यक्रम में बनवारीलाल अरड़ावतिया, डॉ अशोक अरड़ावतिया, विद्याधर सैनी व मातादीन सैनी ने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम में डॉ हरिसिंह सांखला का विद्यालय परिवार की ओर से माला, शॉल, साफा, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. सांखला ने अपने गुरु बनवारीलाल और गुगन राव का शॉल, साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य सुनीता चौधरी, नरेंद्र प्रताप सिंह वालिया, उर्मिला, दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह, सूरजभान ,सुनीता कुल्हार, मनोरमा, रेशमा, सत्यवीर बराला, प्रतिभा स्वामी, अमन भास्कर, राजकोर सहित स्टाफ, विद्यार्थी एवं काफी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ने किया।

Related posts

टोंक थप्पड़ कांड में 29 दिसंबर को नगरफोर्ट में महापंचायत, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Report Times

नवलगढ़ : किराना की दुकान में लगी आग

Report Times

महाकुंभ में भजनलाल की आस्था की डुबकी राजस्थान मंडप की शानदार व्यवस्थाओं पर, जाने क्या बोले CM

Report Times

Leave a Comment