Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममेडीकल - हैल्थस्पेशलहादसा

झुंझुनू में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत; 26 घायल

REPORT TIMES

झुंझुनू: राजस्थान के झुंझुनू जिले में सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से हुए भयानक हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 26 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए. मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. ये घटना उस समय हुई जब सभी पीड़ित ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता मंदिर से वापस आ रहे थे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फौरन झुंझुनू और सीकर जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया. जहां सभी का इलाज जारी है.जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के फौरान बाद पुलिस ने 34 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें से 8 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतकों में छह महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुरवाटी इलाके के मनसा माता मंदिर में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया था. इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से सैकड़ों लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रैक्टर ट्राली वापस जा रही थी. सभी लोग मंदिर से लगभग एक किमी की दूरी पर ही पहुंचे ही थे कि तभी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई. टैक्टर-ट्रॉली करीब 80 फीट गहरी खाई में गिर गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर जगह चीख पुकार मच गई. तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक जिस समय घटना हुई उस समय ट्रैक्टर ढलान पर था. तभी अचानक टैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वो लगभग 80 फीट गहरी खाई में गिर गया.वहीं इस सड़क हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘राजस्थान के झुंझुनू में हुई दुर्घटना से दुखी हूं.’ पीएम ने ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सभी मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Related posts

क्या भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से पहले रातों-रात बदली गई वानखेड़े की पिच? BCCI पर लगा बड़ा आरोप

Report Times

आंदोलनकारियों से मिले MLA जेपी चंदेलिया:34 दिन से बैठे हैं धरने पर, 5 सूत्री मांगों पर विचार करने का दिया आश्वासन

Report Times

“5 दिनों की बारिश नहीं ले सका”: यूपी एक्सप्रेसवे पर भाजपा सांसद जिसका उद्घाटन पीएम ने किया

Report Times

Leave a Comment