Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

लोहिया स्कूल में दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

REPORT TIMES 
चिड़ावा। लोहिया स्कूल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय  “भविष्य में जल संकट “रखा  गया। जिस पर छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्था निदेशक जगपाल  सिंह यादव और प्रबंध निदेशक राम सिंह नेहरा ने भी जल स्तर के कम होने से होने वाले विपरीत प्रभावो से अवगत करवाया।  प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे ने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने  वाले प्रभावो के बारे में बताया।
कॉमर्स हेड कन्हैया लाठ  ने पर्यावरण को बचाने  के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और हर वर्ष कम से कम पांच पेड़ लगाने की शपथ दिलवाई। इस अवसर  पर संस्था प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया, चेयर पर्सन ममता नेहरा,सचिव  प्रदीप नेहरा, पूर्णमल गजराज, गुलजार खान, विकास शर्मा, राजेश  मान, सुरेश यादव,सुरेश भालोठिया, नीतूका बसवाला, सज्जना चौधरी सहित समस्त स्टाफ और छात्र छात्रा उपस्थित थे। संगोष्ठी का संचालन हिंदी व्याख्याता कविता  सोनी ने किया।

Related posts

कलेक्टर ने किया नगरपालिका के शिविर का निरीक्षण

Report Times

प्रियंका चोपड़ा की वापसी मचाएगी भौकाल, 2000 करोड़ तो पक्के ही समझो

Report Times

अगले साल आईपीएल में खेलूंगा, चेन्नई को धन्यवाद नहीं कहना अनुचित होगा: धोनी

Report Times

Leave a Comment