Report Times
latestMEDICAL COLLEGEOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थस्पेशल

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद MBBS की स्टूडेंट ने लगा ली फांसी, हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव

REPORT TIMES 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में एक 24 साल की युवती ने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद गुरुवार को सुसाइड कर ली. मृतक दिव्या ज्योति मेडिकल की थर्ड ईयर की छात्रा था. दिव्या ने अपने कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या की है. हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी बेटी ने खुदखुशी नहीं की है, बल्कि उसे मारकर पंखे से लटका दिया गया है. वहीं पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.पुलिस के मुताबिक दिव्या मूल रूप से कन्नौज जिले की रहने वाली थी और वो सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ किराए के मकान में रह रही थी. जानकारी के मुताबिक कल सुबह दिव्या अपने रूम से बाहर नहीं निकली थी. दोपहर में उसकी दोस्त उसके कमरे में गई और गेट खटखटाया, लेकिन दिव्या ने गेट नहीं खोला और ना ही कोई जवाब दिया. सभी ने दिव्या के फोन पर कई कॉल भी की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

पंखे से लटका मिला दिव्या का शव

जिसके बाद पुलिस ने घर के मालिक मनोज कुमार को फोन किया, जिन्होंने कमरे का पिछला दरवाजा तोड़ा, और जब पुलिस कमरे के अंदर घुसी तो देखा ज्योत पंखे से लटकी हुई थी. वहीं पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि प्रेमी से ब्रेकअप टूटने के कारण उसने अपनी जान दी है.मामले की सूचना मिलते ही दिव्या के परिजन फौरन फ्लैट पर पहुंचे. परिजन का कहना है कि उनकी बेटी ने खुदखुशी नहीं की है, बल्कि उसे मारकर पंखे से लटका दिया गया है. वहीं परिजनों ने मौके से मिले सुसाइड लेटक को भी फर्जी बताया है. जिसके बाद मृतका के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Related posts

दिल्ली: MCD के स्कूल के पास गैस लीकेज, 23 बच्चे बीमार; 2 की हालत गंभीर

Report Times

केंद्र सरकार के राज में बढ़ रही मंहगाई: समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बोली : अधिकारी और नेता मिलकर करें काम

Report Times

सेंट विवेकानंद में मनाया गया योग दिवस

Report Times

Leave a Comment