Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार : पड़ोस में ही रहता था आरोपी, रेवाड़ी से हरियाणा पुलिस की मदद से किया आरोपी को गिरफ्तार

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की एक 12 वर्षीय बालिका से 26 जून को बलात्कार कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुबारक निवासी रानीकटा बिहार हाल में शहर की झुंझुनूं रोड के पास रहता था। उसने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की बेटी को ही अपना शिकार बना डाला। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया।
26 जून को रेप के बाद आरोपी शहर  छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने पिता के सामने सारी बात बताई। जिसके बाद पिता नाबालिग को लेकर थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हरियाणा में सीआईए रेवाड़ी की मदद भी ली। रेवाड़ी से आरोपी को छह घंटे के भीतर भी धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Related posts

नाना पाटेकर ने अमृतसर में बढ़ाया बीएसएफ जवानों का जोश, 42 किलोमीटर दौड़ में दिखा सीमा प्रहरियों का जुनून

Report Times

रूस से भारत का तेल आयात 50 गुना बढ़ गया है और अब यह कुल आयात का 10% है।

Report Times

IPL में चीन की एंट्री पर बैन, स्पॉन्सरशिप पर BCCI ने लिया बड़ा फैसला!

Report Times

Leave a Comment