Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

एसबीआई स्टेशन रोड शाखा में हुए ग्राहक के डेढ़ लाख पार : बैंक में जमा करवाने लाए रुपए थैले में चीरा मारकर पार किए

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर मंगलवार को एक युवक के बैंक के भीतर से डेढ़ लाख रुपए पार हो गए । ओजटू निवासी युवक ईश्वर पुत्र ओमप्रकाश स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक में दो लाख रुपए जमा करवाने आया था। बैंक में रुपए जमा करवाने के लिए रुपयों से थैला लेकर युवक काउंटर पर खड़ा था। इसी दौरान शातिर बदमाश ने युवक के थैले में चीरा लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपए पार कर दिए। जब युवक ने रुपए जमा करवाने के लिए थैले को संभाला तो उसके होश उड़ गए।
थैले में चीरा लगा देख उसके सारा वाकया समझ में आ गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं। इन दोनों युवकों पर ही पूरी वारदात को अंजाम देने का शक है। फिलहाल दोनों संदिग्ध युवकों की तलाश की जा रही है। स्टेशन रोड, पिलानी रोड, झुंझुनूं रोड सहित अन्य इलाकों के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में कुछ जगहों पर छापेमारी भी की है। लेकिन संदिग्ध आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं।

Related posts

कर्नाटक: कन्नड़ में साइनबोर्ड की मांग पर आंदोलन हुआ उग्र, बेंगलुरु बंद का अल्टीमेटम

Report Times

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने की चिड़ावा में कार्रवाई : कई क्विंटल प्लास्टिक की थैलियां और अन्य सामग्री जब्त

Report Times

झारखंड के चतरा में नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर अरेस्ट

Report Times

Leave a Comment