Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

दो दिन से किसान हो रहे परेशान : किसानों को मंडी में बुलाया, अब नहीं कर रहे सरसों की  तुलाई 

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की सुलताना रोड पर कृषि उपज मंडी में दो दिन से परेशान किसानों ने शनिवार को मंडी में प्रदर्शन किया। दरअसल मंडी में किसानों को सरसों लेकर बुला लिया गया। लेकिन सरसों की समर्थन मूल्य पर तुलाई नहीं की जा रही। किसानों ने बताया कि उनके पास पांच जुलाई को मोबाइल पर समर्थन मूल्य पर तुलाई के लिए सरसों लेकर कृषि उपज मंडी आने का संदेश था। वे 40 से 45 किमी दूरी से ट्रेक्टर और पिकअप में सरसों लोड कर लाए।
लेकिन यहां आए तो तुलाई करने वाले कहीं नजर नहीं आए। फिर एक बार तुलाई के लिए ठेकेदार के आदमी आए और कुछ बोरियां तोलकर फिर चले गए। जब ठेकेदार से बात की गई तो ठेकेदार ने कहा कि शनिवार और रविवार को वे तुलाई नहीं करेंगे। ऐसे में अब आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद एसडीएम को शिकायत की गई। एसडीएम ने कृषि मंडी के एमडी से बात कर तुलाई करवाने की बात कही। इस मौके पर जगदीश पूनिया तिगियास, अजय पूनिया तिगियास, प्रमोद रणजीत पुरा, रामप्रताप श्योपुरा, जेपी पूनिया मंडेला, विद्याधर पूनिया तिगियास, रिछपाल पूनिया, जयसिंह, भगवाना राम श्योपुरा सहित काफी किसान मौजूद रहे।

Related posts

‘विश्व की फार्मेसी’ बनता भारत, 50 अरब डालर का है देश का फार्मा क्षेत्र; ये हैं वृद्धि के प्रमुख कारण

Report Times

IPL 2025 के प्लेऑफ से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियन ने 100 रनों से रौंदा

Report Times

…तो विराट और रोहित को भी बाहर कर देंगे: गंभीर ने राहुल को दी सलाह

Report Times

Leave a Comment