Report Times
latestOtherआक्रोशआरोपकरियरकार्रवाईचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनिष्पक्ष जांचपंचायत समितिस्पेशल

विकास कार्यों के टेंडर में धांधली का आरोप : ठेकेदारों ने बीडीओ से टेंडर की जांच की मांग की

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  चिड़ावा पंचायत समिति के ठेकेदारों ने पंचायत समिति के अधिकारियों पर मिलीभगत कर अपने चहेते ठेकेदारों को धांधली कर ठेके देने के आरोप लगाए है। ऐसी ही धांधली शनिवार को पंचायत समिति कार्यालय में हो रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर अन्य ठेकेदार पंचायत समिति में एकत्र हुए और विरोध जताया। इन ठेकेदारों ने बताया कि जब वे पंचायत समिति पहुंचे तो धांधली में लगे हुए अधिकारी और उनके चहेते ठेकेदार मौके से भाग गए।
इसके बाद नाराज अन्य ठेकेदारों ने बीडीओ रण सिंह को सूचना देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। जिस पर बीडीओ रणसिंह पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे और ठेकेदारों से समझाइश की और कहा कि अगर कुछ भी गड़बड़ हुई है तो वे जांच करवा लेंगे। किसी के साथ गलत नहीं होगा। इस दौरान मौजूद ठेकेदार शैलेंद्र मान, मनोज झाझडिया, देवेंद्र चौधरी, जयपाल नूनिया, संजीव महला ने बीडीओ से निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 का मेटेरियल सप्लाई का टेंडर होना था। लेकिन श्योपुरा ग्राम पंचायत और अन्य के टेंडर को लेकर धांधली की जा रही थी। इसके सूचना के बाद उन्होंने आकर विरोध जताया। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसडीएम को भी की है। एसडीएम ने भी निष्पक्ष जांच की बात कही है।

Related posts

बेलगांव में नेवी की नाव पलटने से बड़ा हादसा, चूरू का लाल विजय कुमार हुआ शहीद; एक साल पहले हुई थी शादी

Report Times

अब युवाओं की आवाज भी बुलंद करेंगे किसान, जलाया पीएम का पुतला

Report Times

मनरेगा में 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारों को मिलेगा 25 दिवस का अतिरिक्त रोजगार

Report Times

Leave a Comment