Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंशुभारंभस्पेशल

डॉक्टर पायल द्वारा संचालित सरस्वती पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

REPORT TIMES
चिड़ावा।  चिड़ावा शहर के रेलवे स्टेशन के पास  पायल हॉस्पिटल की ओर से  संचालित सरस्वती पब्लिक सीसै स्कूल का विधिवत उद्घाटन सोमवार को हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष एड.कपिल चाहर थे। अध्यक्षता सीबीईओ कैलाशचंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद मदन डारा, पंस सदस्य वर्षा सोमरा,  डॉ.बीएल वर्मा, डॉ.नरेंद्र तेतरवाल, डॉ.रमेश चौधरी, डॉ.शब्बीर अहमद, निजी शिक्षण संस्थान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर थालौर, बनेश शर्मा, डॉ.नरेंद्रसिंह फोगाट, डॉ.अनिता पायल, एड.प्रदीप मान, अनिल कस्वां, सुखवीर मील, नरेश लांबा थे।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ.पायल ने विद्यालय की शैक्षणिक-सह शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संस्था प्रधान सतवीर सिंह भास्कर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ.गोकुलचंद शर्मा, लालचंद यादव, नरेंद्र कुमार, अनिल बराला, सुबे.प्रताप बराला, विकेश माहिच, सुनील डांगी, संतकुमार, अन्नू, रिंकू, सपना, मीना, नीलम, रौनक, बिंदू, रघुवीर सहित एपीएस व सरस्वती विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।

Related posts

जीसस ही असली भगवान; पादरी से राहुल गांधी की बातचीत पर हंगामा, BJP बोली- यह भारत तोड़ो यात्रा

Report Times

झारखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।

Report Times

फरीदाबाद की पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर मुंबई में बनी भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता

Report Times

Leave a Comment