Report Times
latestOtherकरियरजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमुम्बईलाइफ स्टाइलसोशल-वायरलस्पेशल

फरीदाबाद की पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर मुंबई में बनी भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता

REPORT TIMES
फरीदाबाद की रहने वालीं मोनिका को भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट 2022 का विजेता घोषित किया गया।
फरीदाबाद, 29 जून। सेक्टर 87 एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी की रहने वाली मोनिका मुंबई में भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता घोषित की गई। रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन ने भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 का आयोजन सहारा स्टार होटल मुंबई में 25 जून को किया। इसमें अलग-अलग राज्यों से आईं प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित कई तरह की स्पर्धाओं में सभी ने अपना-अपना हुनर दिखाया।
इस दौरान सभी को कड़ी टक्कर देते हुए फरीदाबाद की रहने वालीं मोनिका को भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट 2022 का विजेता घोषित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने उन्हें विजेता का ताज पहनाया। इस उपलब्धि को हासिल करने पर 38 वर्षीय मोनिका के जज्बे की सभी ने सराहना की। मोनिका के अनुसार वे सेक्टर-87 के एक स्कूल में पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर हैं। विजेता बनने पर मोनिका का कहना है अगर दिल में सच्ची निष्ठा और लगन हो तो कोई मंजिल पाना मुश्किल नहीं है।
उन्होंने कहा उम्र के साथ-साथ महिलाएं अपने लिए जीना ही भूल जाती हैं। मोनिका के अनुसार वे हफ्ते में पांच दिन स्कूल में पढ़ाती हैं। जबकि शनिवार और रविवार को सामाजिक संस्था अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी के साथ काम करती हैं। मोनिका ने रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन की पूरी टीम व शो के प्रोड्यू्सर लवल प्रभु और शो के निर्देशक अखिल का दिल से धन्यवाद करते हुए कहती हैं कि इनके प्रोत्साहन से ही उन्होंने आज यह उपलब्धि हासिल की है।

Related posts

बावलिया दर्शन: धर्मस्तूप पर विराजित है बाबा की आभाषित मूर्ति

Report Times

राजस्थान रॉयल्स के साथ ख़त्म हुआ राहुल द्रविड़ का सफर, अगले सीज़न में नहीं रहेंगे टीम के कोच

Report Times

IPL 2022: विराट कोहली को अगले साल दोबारा बनाया जा सकता है टीम का कप्तान, अश्विन ने बताई वजह

Report Times

Leave a Comment