Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

समाजेसवी पुष्करलाल केडिया का स्वर्गवास

REPORT TIMES 
चिड़ावा.कस्बे के समाजसेवी एवं धार्मिक तथा शैक्षिक संस्थाओं में पदाधिकारी रहे पुष्करलाल केडिया का स्वर्गवास हो गया। जिसके बाद कस्बे में शोक की लहर है। वे 78 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए है। वे कुछ दिनों से बीमार थे। जिनका ईलाज जयपुर में चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा में कस्बे के गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। आपको बता दें कि पुष्करलाल केडिया ने परमहंस गणेश नारायण चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के करीब साढ़े चार दशक तक स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में निस्वार्थ जिम्मेदारी संभाली।
वहीं चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल की समिति में कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियों का भी निवर्हन किया था। श्री पुष्करलाल केडिया कस्बे के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में जीवन पर्यंत सहयोग देते रहे। उनकी अंतिम यात्रा में अग्रवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रो. केएम मोदी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश मालानी, साहित्यकार श्याम जांगिड़, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, कुंजबिहारी गुप्ता, पूर्व पार्षद मनोहरलाल जांगिड़, संदीप-सुरेश हिम्मतरामका, श्रीकृष्ण गौशाला के पूर्व मंत्री नरोत्तम भीमराजका, रजनीकांत ककरानिया पिंटू, सुनिल हलवाई, प्रेमप्रकाश बाछुका, महेश सर्राफ, श्रवण पारीक, संजय दायमा छोटू, प्रदीप दरोगा आदि शामिल हुए।

Related posts

चिड़ावा: बिजली समस्याओं को लेकर किसान सभा ने दिया ज्ञापन

Report Times

12 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर सैनी समाज का आंदोलन 7वें दिन भी जारी, 2 बार सरकार से वार्ता फेल

Report Times

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 उज्बेक महिलाएं गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment