Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने किया सुसाइड:चौकीदार की बेटी के टोकते ही कूदी

REPORT TIMES 

जयपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला ने 5 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना एमआई रोड पर गणपति प्लाजा के सामने की है। सुसाइड की सूचना पर विधायकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान नहीं होने पर शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

SHO (विधायकपुरी) भरत सिंह ने बताया- MI रोड पर 5 मंजिला धर्मा हाइट्स नाम की बिल्डिंग है। सुबह करीब 10:45 बजे 30 साल की महिला सीढ़ियों के रास्ते बिल्डिंग की छत पर पहुंच गई। छत पर पहुंचने कर बिल्डिंग की दीवार पर जाकर बैठ गई। छत पर पढ़ाई करने पहुंची चौकीदार की बेटी ने उसे देख लिया। चौकीदार की बेटी के टोकते ही महिला नीचे कूद गई। सिर फटने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौका-मुआवना कर मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

SHO भरत सिंह ने बताया- महिला के सिर पर बिंदी और मांग भरी होने के कारण शादीशुदा होने का पता चला है। उसने सलवार-कुर्ता पहन रखा है। उसके पास पहचान का कोई चीज नहीं मिली है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही सुसाइड के कारण का पता चल सकेगा।

Related posts

राजस्थान में “अवैध खनन” के विरोध में खुद को आग लगाने वाले साधु की मौत

Report Times

दिल्ली शराब मामला: AAP सांसद संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक बढ़ाई हिरासत की अवधि

Report Times

विजया एकादशी से मिथुन समेत इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, मिलेगा दोगुना फायदा

Report Times

Leave a Comment