Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

वार्ड नौ में पेयजल समस्या का अस्थायी समाधान, जल्द ही वार्ड में खुदेगा नया ट्यूबवेल

REPORT TIMES 
चिड़ावा।  रेलवे स्टेशन के पास वार्ड 9 में करीब 3 माह से आ रही पानी की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। वार्डवासियों के विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी के बीच शनिवार को जलदाय विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जलदाय कर्मियों को मौके पर भेजकर पाइप लाइन जुड़वाने पर काम शुरू करवाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्दी वार्ड में नए ट्यूबवेल का निर्माण करवाया जाएगा। तब तक वार्ड में दूसरे ट्यूबवेल से सप्लाई दी जाएगी।
जिसके लिए नई पाइप लाइन डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि वार्ड में किसी प्रकार की पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। गौरतलब है कि वार्ड नो में करीब 3 माह से खराब पड़ा है। जिस कारण वार्ड के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। वार्ड वासियों ने शुक्रवार को शिव मंदिर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसकी सूचना पर पहुंचे सभी वार्ड वासियों को 2 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।  जिसके बाद कार्य शुरू किया गया।

Related posts

चिड़ावा शहर की विद्यानिकेतन स्कूल के पास भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन में ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Report Times

दिल्ली में कल से शुरू हो रही आयुष्मान योजना किन अस्पतालों में होगा इलाज?

Report Times

7 साल में गणतंत्र दिवस पर ऐसा रहा है शेयर बाजार.4 बार सेंसेक्स ने दिया निगेटिव रिटर्न

Report Times

Leave a Comment