Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा शहर की विद्यानिकेतन स्कूल के पास भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन में ब्रह्म चैतन्य संस्थान की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

चिड़ावा।संजय दाधीच

 जन्मोत्सव आयोजन की तैयारियों को लेकर संस्थान के अध्यक्ष राजन सहल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई और कार्यक्रम तय किया गया।

सूरजगढ़ रोड से निकलेगी शोभायात्रा

महामंत्री दीपक कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 मई को जयंती समारोह होगा। इस दिन शाम ठीक सवा चार बजे शोभायात्रा सूरजगढ़ रोड स्थित दिव्य दर्शन धाम से रवाना होगी। जिसके बाद यात्रा खेतड़ी रोड, कबूतरखाना, पूनियां कॉम्प्लेक्स, राजकला कॉम्प्लेक्स होते हुए विवेकानन्द चौक पहुंचेगी।

यहां पर केवलदास मंदिर के सामने भगवान परशुराम की आरती होगी। इसके बाद तिरंगा स्थल पर फूलों की वर्षा कर विवेकानन्द मित्र परिषद की ओर से यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा यहां से कल्याणराय मंदिर पहुंचेगी। यहां पर भी भगवान परशुराम की आरती की जाएगी।

इसके बाद कल्याणराय मंदिर के परिक्रमा कर यात्रा गोशाला रोड से भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन पहुंचकर विसर्जित होगीं। यात्रा में नारनौल का प्रसिद्ध बॉबी बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा।

 जन्मोत्सव आयोजन की तैयारियों को लेकर संस्थान के अध्यक्ष राजन सहल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई और कार्यक्रम तय किया गया।

सूरजगढ़ रोड से निकलेगी शोभायात्रा

महामंत्री दीपक कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 1 मई को जयंती समारोह होगा। इस दिन शाम ठीक सवा चार बजे शोभायात्रा सूरजगढ़ रोड स्थित दिव्य दर्शन धाम से रवाना होगी। जिसके बाद यात्रा खेतड़ी रोड, कबूतरखाना, पूनियां कॉम्प्लेक्स, राजकला कॉम्प्लेक्स होते हुए विवेकानन्द चौक पहुंचेगी।

यहां पर केवलदास मंदिर के सामने भगवान परशुराम की आरती होगी। इसके बाद तिरंगा स्थल पर फूलों की वर्षा कर विवेकानन्द मित्र परिषद की ओर से यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा यहां से कल्याणराय मंदिर पहुंचेगी। यहां पर भी भगवान परशुराम की आरती की जाएगी।

इसके बाद कल्याणराय मंदिर के परिक्रमा कर यात्रा गोशाला रोड से भगवान परशुराम मार्ग स्थित परशुराम भवन पहुंचकर विसर्जित होगीं। यात्रा में नारनौल का प्रसिद्ध बॉबी बैंड आकर्षण का केंद्र

रहेगा।

Related posts

जाने आखिर क्या है वजह कि नवरात्रि पर नहीं होती है शादियां?

Report Times

चिड़ावा : मालियों की बगीची में अंशावतार के संग विराजे हैं रुद्र

Report Times

Google I/O 2022 : गूगल मैप्स को मिले ये नए अपडेट, अब AI इस्तेमाल करेगा ऐप, यहां जानें डिटेल

Report Times

Leave a Comment