Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसीकरस्पेशल

सीकर में मोदी की सभा को लेकर 10 हजार कार्यकर्ता ले जाने का दिया टारगेट

REPORT TIMES 
चिड़ावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 27 जुलाई 2023 को सीकर में प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनसभा में पहुंचने के लिए शनिवार को मंड्रेला मोड पर बिवाल भवन में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। जिसमें विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार गोयल ने बैठक को संबोधित किया। प्रभारी गोयल ने पार्टी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को सीकर लेकर आने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की नीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
कार्यक्रम में मंच पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, मनोज आलडिया, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सहित अन्य लोग मंचासीन थे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जन को सभा में लाने का आह्वान किया गया। पिलानी विधानसभा से दस हजार से ज्यादा की संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने का टारगेट दिया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, चरण सिंह, रजनीकांत मान, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, मदन डारा, महेंद्र मोदी, मुकेश खंडेलवाल, सुरेश जलिंद्रा, नरेंद्र गिरिधर, डॉ. बीएल वर्मा, अशोक शर्मा, राजेश वर्मा, मोहित, बंटी महरानिया आदि सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

टोंक सीट पर सचिन पायलट की अग्नि परीक्षा, बीजेपी की घेराबंदी का कितना होगा असर?

Report Times

1 करोड़ परिवार को हर महीने 300 यूनिट दी जाएगी फ्री बिजली, अंतरिम बजट में हुआ बड़ा ऐलान

Report Times

अरड़ावता के सरकारी स्कूल में भामाशाहों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Report Times

Leave a Comment