Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

बड़ा भाई सेना में अधिकारी, छोटा निकला चोर… स्कॉर्पियो पर STF लिखा कर रहा था ठगी

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फर्जी एसटीएफ जवान बनकर घूमने वाले दो युवकों को एसटीएफ ने ही गिरफ्तार कर लिया. इनमें से एक युवक इंडियन आर्मी के अफरस का भाई है. दोनों युवक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो पर एसटीएफ लिखाकर घूमते थे और शहर में रौब झाड़ा करते थे. साथ ही लोगों से ठगी भी करते थे. बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के पास से प्लास्टिक की पिस्टल और 315 बोर के कारतूस भी बरामद हुए हैं. दरअसल, बरेली की एसटीएफ इकाई को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक स्कॉर्पियो कार पर एसटीएफ लिखकर दो लोग शहर में घूमते हैं और वह एसटीएफ का अफसर बताकर लोगों से ठगी करते हैं. मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादर ने अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांधी उद्यान पर छापा मारा तो दो लोग वहां खड़े हुए मिले. इनके पास में ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो भी थी, जिस पर एसटीएफ लिखा हुआ था.

दोनों के पास मिली प्लास्टिक की पिस्टल और कारतूस

एसटीएफ की टीम ने तुरंत ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में एक ने अपने आप को आर्मी अफसर का भाई बताया. वहीं टीम ने जब उनके नाम पूछे तो दोनों ने अपना नाम शिवम और हिमांशु बताया. दोनों बिसात के रहने वाले हैं. एसटीएफ ने दोनों के पास से एक प्लास्टिक की पिस्टल और 315 बोर के कुछ कारतूस भी बरामद की. दोनों ने बताया कि हम यह काम शौक के लिए करते हैं. कभी किसी से कोई ठगी नहीं की है. फिलहाल एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को स्कॉर्पियो कार समेत कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाली पुलिस ने दोनों पर मुकदमा लिख जेल भेज दिया. साथ ही कार को भी सीज कर दिया. अब कोतवाली पुलिस की भी छानबीन कर रही है कि इन लोगों ने किन-किन लोगों से पैसे की ठगी की थी.

स्कार्पियो कार पर STF लिख शहर में रौब झाड़ते थे

बता दें कि दोनों युवक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में एसटीएफ लिखवा कर पूरे शहर में हूटर बजाकर रौब झाड़ते थे और लोगों के साथ ठगी भी करते थे. दोनों युवक अपने आप को एसटीएफ का अधिकारी बताया करते थे और वह नकली प्लास्टिक की पिस्टल लगाकर घूमा करते थे. लोगों को यह शक भी नहीं हुआ करता था कि यह पिस्टल नकली है या असली.

कोतवाली प्रभारी ने दी जानकारी

वहीं इस पूरे मामले में कोतवाली प्रभारी मानसू निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी गार्डन से एसटीएफ की टीम ने एक स्कॉर्पियो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह फर्जी एसटीएफ टीम बनाकर घूमा करते थे. दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया है.

Related posts

कन्हैयालाल हत्याकांड: सीएम गहलोत ने चश्मदीद राजकुमार शर्मा की पत्नी से वीडिया कॉल पर बात की

Report Times

इस दिन इन उपायों को करने से खुल सकती है किस्मत

Report Times

खबर अच्छी! दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के आवेदन प्रक्रिया शुरू

Report Times

Leave a Comment