Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसोशल-वायरलस्पेशल

UP: एक बाइक पर 7 युवकों ने किए खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काटा 22 हजार का चालान

REPORT TIMES 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक बाइक पर सात युवक स्टंट करते नजर आ रहे हैं. इन लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर ये खतरनाक स्टंट किए. जरा सी गलती से इनकी जान जा सकती थी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया. उसने वीडियो के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसी के साथ पुलिस ने जिस बाइक पर स्टंट किया गया था. उसे भी सीज कर दिया है. हापुड़ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने स्टंट में इस्तेमाल हुई बाइक का 22,000 रुपये का चालान भी किया है. बता दें कि ये मामला थापुड़ देहात का है. यहा सात युवक बाइक पर सवार पर स्टंट कर रहे थे. इसी के साथ ये हुड़दंग भी मचा रहे थे.

वीडियो मे नजर आ रहा था कैसे एक बाइक चला रहा युवक 6 अन्य लोगो को बाइक में बैठाकर स्टंट कर रहे हैं. जब ये स्टंट कर रहे थे. उसी दौरान एक कार सवार व्यक्ति ने इन लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया. बता दें कि यूपी पुलिस स्टंट करने वालों समय-समय पर कार्रवाई भी करती रहती है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं और इस तरह के स्टंट करने के वीडियो बना रहे हैं. बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में स्कॉर्पियो कार के बोनट पर सवार होकर स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ था. ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई की थी. उसने इस मामले में स्कॉर्पियो का 52-52 हजार रुपये का चालान काटा था.

Related posts

रिटायर्ड सूबेदार और पत्नी का गला काटा, मौत:खेत में बने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे दोनों, सुबह बहू ने लहूलुहान शव देखा

Report Times

MI vs PBKS, IPL 2024: पंजाब ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

Report Times

शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का भव्य शुभारंभ; मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह ओला ने किया उद्घाटन

Report Times

Leave a Comment