Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशलस्वागत

घर मे 57 साल बाद बेटी का हुआ जन्म, परिवार वालों ने आतिशबाजी, और फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत

REPORT TIMES 
चिड़ावा। पूर्व पार्षद मनोहर लाल जांगिड़ पुत्र स्व० देवकीनंदन जांगिड़(DN ज्वैलर्स) के घर 57 वर्ष बाद उनके पुत्र डॉ. ललित जांगिड़ की धर्मपत्नी मोनिका ने बेटी को जन्म दिया। सूचना मिलते ही घरवालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने ढोल-बाजे बजाकर, बधाइयां गाकर नन्ही परी का स्वागत किया।
नवजात शिशु के दादाजी मनोहरलाल जांगिड़ ने कहा कि, हमारे देश में आज भी बेटियों के जन्म पर बेटों के जन्म की तरह खुशियां नहीं मनाई जाती है और न ही बेटो की तरह सम्मान दिया जाता है। लेकिन लोगो को अब समझने की जरुरत है कि बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। इस मौके पर जांगिड़ परिवार को परिवार रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

बंपर कमाई का मौका, इस ऐप से फ्री में मिलेगा Jio Coin

Report Times

बाबा नत्त्थूराम की जयंती पर होंगे दो दिवसीय धार्मिक आयोजन

Report Times

पशु अस्पताल में बसवाला ने भी की दवा भेंट

Report Times

Leave a Comment