Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

लोहिया स्कूल में मनाया दीपोत्सव कार्यक्रम,सजाई रामलीला की झांकियां

REPORT TIMES 
चिड़ावा। लोहिया शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित लोहिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें रामलीला का मंचन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें बनवास की झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें काजल शर्मा के निर्देशन में मयंक राम, नव्या सीता और तन्मय लक्ष्मण बने। वहीं विभा गुप्ता और मीनू शर्मा के निर्देशन में राम के राज्याभिषेक की झांकी दिखाई गई। जिसमें अर्जुन ने राम, आराध्या नेहरा ने सीता, यश ने लक्ष्मण, बंटी ने हनुमान, पुलकित ने सुग्रीव, प्रसून ने विभीषण की भूमिका निभाई। संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमीला झाझडिया ने राम दरबार की झांकी का पूजन किया
और राज्याभिषेक किया। साथ ही एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सीमा शर्मा के निर्देशन में किया गया। जिसका विषय सोशल मीडिया का बालको पर प्रभाव रखा गया। जिसमें निर्णायक की भूमिका सुनीता पांडे, पूनम शर्मा, निशा शर्मा, कोमल, कविता कुमावत ने निभाई। जिसका परिणाम प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे ने जारी किया।  पक्ष में प्रज्ञा वालिया और एकता प्रथम, मेधा, श्रेष्ठा और अवनी ने द्वितीय, एकांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में हर्षित ने प्रथम, नव्या और निक्कू ने द्वितीय, मनस्वी, दीपशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल शर्मा और काजल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में समन्वयक पूर्णमल गजराज, कॉमर्स हेड के एल लाठ, हिंदी व्याख्याता कविता सोनी, हरिराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पोस्टर नहीं, सेवा की राजनीति से मिले वोट, अबकी चुनाव नहीं ऑफर करूंगा चाय – नितिन गडकरी

Report Times

12 जनवरी से जयपुर से प्रयागराज के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, 1.50 घंटे का सफर

Report Times

मजनूं कंट्रोल में रहें! अब लड़कियों को छेड़ा तो राजस्थान में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Report Times

Leave a Comment