Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

चुन्नी से गला घोंटकर युवती को प्रेमी ने मार डाला: गुस्साए परिजनों ने दूसरे दिन भी नहीं उठाया शव, घर से 150 मीटर दूर मिली बॉडी

REPORT TIMES : झुंझुनूं जिले के गुढ़ा बावनी क्षेत्र की कानिका की ढाणी में रविवार 7 सितंबर की रात हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती की उसके प्रेमी ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दूसरे युवक से बातचीत करने को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

प्रेम प्रसंग से जुड़े इस हत्याकांड में परिजनों का मंगलवार से गुढ़ागौड़जी अस्पताल में धरना जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी तक परिजन शव लेने को तैयार नहीं हैं। परिवार का साफ कहना है कि जब तक आरोपी सलाखों के पीछे नहीं जाएगा, तब तक वे अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इधर मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढा भी धरना स्थल पर पहुंचे। गुढ़ा ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

रात को बुलाकर खेत में मार डाला

घटना रविवार 7 सितंबर की आधी रात की है। आरोपी बंटी मेघवाल ने युवती टीना मेघवाल को फोन कर घर से बाहर बुलाया। घर से करीब 150 मीटर दूर पड़ोसी कमलेश ओला के खेत में दोनों मिले। वहां आरोपी ने उसे दूसरे युवक से बातचीत बंद करने के लिए समझाया, लेकिन कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर बंटी ने उसकी चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सुबह उसका शव खेत में मिला।

शव मिलने के बाद फैली सनसनी

सोमवार सुबह जब परिजनों ने युवती को बिस्तर पर नहीं देखा तो तलाश शुरू की। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक ने जानकारी दी कि उसके खेत में शव पड़ा है। गले में चुन्नी बंधी हुई थी और मुंह में घास ठूंसी हुई थी। सूचना पर गुढ़ा थाना पुलिस, एएसपी हेमंत और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुढ़ागौड़जी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

धरना और विरोध प्रदर्शन

हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया गया। परिजनों का कहना था कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, तभी वे शव उठाएंगे। मंगलवार को भी यह धरना जारी रहा। ग्रामीणों की भारी भीड़ अस्पताल के बाहर जुटी रही। महिलाओं ने भी धरने में भाग लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई है और परिवार न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठेगा।

पुलिस का पक्ष

झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि एक युवक को दस्तयाब कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मृतका के भाई पवनकुमार ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने उसकी बहन के साथ ज्यादती कर गला दबाकर हत्या की। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का दर्द

धरने पर बैठे टीना के पिता ओमप्रकाश मेघवाल ने रोते हुए कहा, “मेरी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था? आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करो और सजा दिलाओ।” वहीं भाई पवनकुमार ने कहा, “हम बहन का अंतिम संस्कार तभी करेंगे, जब आरोपी जेल में होगा। पुलिस अगर कार्रवाई नहीं करती तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।”

पूर्व मंत्री की मौजूदगी और चेतावनी

धरने की सूचना पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और कहा कि ऐसे गंभीर मामले में पुलिस की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

9 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी टीना

टीना नौ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। चार भाई और पांच बहनें हैं। इनमें से एक भाई और तीन बहनों की शादी हो चुकी है। टीना ने 12वीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन चार साल पहले पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी थी।

गांव में आक्रोश और दहशत

इस वारदात के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। लोग हैरान हैं कि प्रेम संबंध की नाराजगी ने इतनी बड़ी वारदात को जन्म दे दिया। महिलाएं और युवा भी न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

रूस में न्यूक्लियर फोर्स को किया गया अलर्ट, NATO से हिसाब चुकता करेंगे पुतिन!

Report Times

पायलट गुट के नेता को साध गहलोत का नया गेम! क्या सचिन पायलट होंगे आउट ऑफ गेम

Report Times

Leave a Comment