Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबैंगलुरुराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

मोर्चाबंदी की तैयारी में कांग्रेस, गहलोत ने बुक किए दो रिसॉर्ट…बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

REPORT TIMES 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए. कुछ एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी की वापसी होने की संभावना जताई है तो कुछ कांग्रेस की. इसमें बाजी कौन मारेगा ये चुनाव आयोग के जब आंकड़े आएंगे तब ही मालूम पड़ेगा. इस बीच, बीजेपी के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक बड़ा दावा किया है. बीजेपी सांसद ने कहा, अशोक गहलोत ने व्यवस्था कर ली है. उन्होंने बेंगलुरु में दो बड़े रिसॉर्ट बुक किए हैं और 3 दिसंबर को सभी को अंदर बंद कर देंगे और जैसे बंदरों को छोड़ देते हैं,

वैसे ही सभी को पिंजरे से छोड़ देंगे. कांग्रेस मोर्चाबंदी की तैयारी कर रही है. बता दें कि Polstrat के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100, बीजेपी को 100-110 और अन्य को 5-15 सीटें दी गई हैं. जन की बात में कांग्रेस को 62-85, बीजेपी को 100-122 और अन्य को 14-15 सीटें मिली हैं. वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 86-106, बीजेपी को 80-100 और अन्य को 9-18 सीटें मिलने का अनुमान है. टुडेज चाणक्य में कांग्रेस को 89-113, बीजेपी को 77-101 और अन्य को 2-16 मिल सकती हैं. मेट्रिज में कांग्रेस को 65-75, बीजेपी को 115-130 और अन्य को 12-19 सीटें मिल सकती हैं. सी वोटर में कांग्रेस को 71-91, बीजेपी को 94-114 और अन्य को 9-19 सीटें मिलने का अनुमान है.

Related posts

देश में जगाई आत्मनिर्भरता-आत्मविश्वास की लहर, PM मोदी ने एमएस स्वामीनाथन को यूं किया याद

Report Times

CPI के खाते में गई थी भादरा विधानसभा सीट, तीसरे नंबर रही कांग्रेस

Report Times

उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राजस्थान शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लोगों ने किया योग

Report Times

Leave a Comment