Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंशुभारंभस्पेशल

रिपोर्ट टाइम्स के कैलेंडर का विमोचन : अतिथियों ने कैलेंडर को सराहा

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली विवेकानंद चौक में विवेकानंद मित्र परिषद के सौजन्य से रिपोर्ट टाइम्स के कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जीवनी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सांवरमल मील, विश्वकर्मा ज्वैलर्स के प्रोपराइटर शास्त्री प्रदीप जांगिड़, विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक जयराम स्वामी, रोहिताश्व महला, मनोज मान, संजय दाधीच, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अमर सिंह कोकचा आदि ने राष्ट्रगान के बाद कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान अतिथियों ने कलेंडर की साज सज्जा, कलेवर की तारीफ करते हुए कहा कि कैलेंडर में वार, तिथि और राजकीय अवकाशों की जानकारी काफी अच्छे से दी गई है। कैलेंडर की साइज भी काफी बड़ी है।

सभी इसे प्रतिष्ठानों में लगाएंगे। इस मौके पर सभी ने विवेकानंद मित्र परिषद और रिपोर्ट टाइम्स के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट टाइम्स खबरों को बेहद त्वरित गति से पहुंचाता है। रिपोर्ट टाइम्स की खबरें काफी विश्वसनीय और रुचिकर होती है। वहीं रिपोर्ट टाइम्स के इस कैलेंडर प्रकाशन पर समाजसेवी शीशराम हलवाई, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, पंकज मिश्रा, पीसीपी स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़, न्यू क्रिश एकेडमी में निदेशक विकास कुल्हार, भाजपा महामंत्री राजेश दहिया, पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शीशराम सैनी बिल्लू, भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सहित काफी लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

इस शख्स के पास है 250 विंटेज और क्लासिक कारों का कलेक्शन, बचपन से था गाड़ियों का शौक

Report Times

आज फिर सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम गोल्ड के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

Report Times

राजस्थान : CM अशोक गहलोत ने कांस्टेबल से फोन पर की बात

Report Times

Leave a Comment